Monday, February 16, 2026

शिवनाथ एक्सप्रेस का पेयरिंग रैक दिली से वापस नहीं आई, इधर ट्रेन कई घंटे लेट

Must Read

शिवनाथ एक्सप्रेस का पेयरिंग रैक दिली से वापस नहीं आई, इधर ट्रेन कई घंटे लेट

कोरबा। एसईसीआर यात्री सुविधाओं के बजाय माल लदान, ट्रेनों को रद्द करने व देरी से चलाने का रिकॉर्ड बना रहा है। मालगाड़ियों के कारण यात्री ट्रेनें रद्द की जा रही हैं। अब नई समस्या आ गई है। शिवनाथ एक्सप्रेस की पेयरिंग रैक को गोंडवाना एक्सप्रेस बनाकर दिल्ली भेजा गया था। इसी रैक को आर्मी स्पेशल बनाकर दिल्ली से हिमाचल भेज दिया गया। इधर, गेवरारोड-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस चार-पांच दिनों से 5-7 घंटे देरी से चल रही है। इसमें एक नई दिक्कत आने वाली है। ट्रेन को इतवारी से गेवरा तक चलाना है। अब रैक एक्सचेंज नहीं होगा। वहीं जो जिस रैक को गोंडवाना एक्सप्रेस बनाकर दिल्ली भेजा गया था, वह मंगलवार तक वापस नहीं आया था। बिलासपुर जोन में पिछले दो साल में चुनिंदा ट्रेनें की समय पर आई हैं। जोन की सिर्फ दो ट्रेनें गेवरारोड-इतवारी-बिलासपुर शिवनाथ एक्सप्रेस और बिलासपुर-इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी का हाल ही देख लें तो पिछले दो साल में ये दोनों ट्रेनें एक भी दिन समय पर नहीं आईं। इसको बिलासपुर से सही समय पर चलाने के लिए रेलवे प्रशासन ने एक पेयरिंग रैक तैयार किया था।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This