Saturday, February 28, 2026

शिवसेना कोरबा जिला द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में किया गया वस्त्रदान

Must Read

शिवसेना कोरबा जिला द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में किया गया वस्त्रदान

कोरबा। जिले के शिवसेना के द्वारा ग्राम भंवरखोल में अपने जरूरतमंद ग्रामीण साथियों को वस्त्र दान कर इस कड़ाके की ठंड मे बचाव हेतु अपना छोटा सा योगदान दिया। गांव के छोटे बच्चे युवा और वृद्धजन जिन्हें गर्म कपड़े एवं सामान्य कपड़ों की आवश्यकता था। वही सभी ने सहर्ष उसे स्वीकार किया । छोटे बच्चे और युवा वस्त्र पाकर काफी खुश हुए। प्रदेश उप प्रमुख रवि मेजर द्वारा सभी ग्रामीण साथियों को संबोधित करते हुए कहा गया की राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने की नियत से ही नहीं की जानी चाहिए। मन में यदि विकास की भावना होगी तो जब तक हमारे क्षेत्र के सभी लोगों का विकास नहीं होगा तब तक पूर्ण विकास की कल्पना असंभव होगी । संगठन से प्रभावित होकर महावीर यादव हरि सिंह अपने साथियों के साथ शिवसेना की सदस्यता ग्रहण किए। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रमुख रामकुमार साहू सहित वरिष्ठ शिव सैनिक दयाशंकर सिंह शेर बहादुर, दुर्गेश अहिरवार, कार्तिक कुमार, राजू सिंह, आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This