Sunday, March 1, 2026

शिवाजी नगर में गरबा व डांडिया उत्सव मनाने की तैयारी शुरू

Must Read

शिवाजी नगर में गरबा व डांडिया उत्सव मनाने की तैयारी शुरू

कोरबा । 3 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत होगी। इसे ध्यान में रखते हुए शिवाजी नगर में गरबा व डांडिया उत्सव मनाने की तैयारी शुरू की जा चुकी है। शिवाजी नगर में 30वां वर्ष है, जब नवरात्रि पर्व पर गरबा-डांडिया उत्सव मनाया जाएगा। अबकी बार समिति ने पास की व्यवस्था को खत्म कर दिया है। समिति के सदस्यों ने बताया कि डांडिया व गरबा में भाग लेने पर कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। बता दें कि हर आयु वर्ग के लोगों की शिवाजी नगर में गरबा व डांडिया उत्सव को देखने भीड़ जुटती है। गरबा व डांडिया से लोग माता की आराधना करते हैं। नवरात्रि पर्व पर शिवाजी नगर में भक्तिमय माहौल बना रहता है। दूरदराज से भी लोग गरबा व डांडिया के उत्सव को देखने पहुंचते हैं। इन्हें किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए शिवाजी नगर डांडिया उत्सव समिति ने तैयारी में इसका खास ध्यान रखा है।

Loading

Latest News

होली पर्व के मद्देनज़र कोरबा पुलिस द्वारा एडवाइजरी पंपलेट जारी, सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं कानून के दायरे में रहकर होली मनाने की अपील

कोरबा। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों...

More Articles Like This