कोरबा। बोर्ड परीक्षा शुल्क वृद्धि को लेकर विरोध तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं-12वीं के शुल्क बढ़ाने के निर्णय पर छात्रों और पालकों में नाराजगी है। दो फरवरी को जारी आदेश नए शिक्षण सत्र 2026-27 से लागू होगा। निर्णय के विरोध में एनएसयूआई ने टीपी नगर में शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। बोर्ड परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र राजनीति गर्म हो गई है। जिला अध्यक्ष मनमोहन राठौर के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर विरोध जाहिर किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा को सुलभ बनाने के बजाय आर्थिक बोझ बढ़ा रही है। मंडल के आदेश के अनुसार नियमित परीक्षा शुल्क लगभग 460 से बढ़ाकर करीब 800 रुपये कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षा शुल्क वृद्धि का आदेश दो फरवरी को जारी किया गया है। मंडल के अनुसार नए संशोधित शुल्क शिक्षण सत्र 2026-27 से प्रभावी होगे। इसी निर्णय के बाद छात्र संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना है कि बिना व्यापक चर्चा और राहत व्यवस्था के शुल्क बढ़ाना जल्दबाजी में लिया गया फैसला है, जिससे आगामी सत्र में हजारों विद्यार्थियों पर सीधा असर पड़ेगा, जबकि आवेदन शुल्क 80 से बढ़ाकर 150 रुपए कर दिया गया है। छात्र संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि शासन स्तर पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। संगठन का कहना है कि यह मुद्दा केवल शुल्क वृद्धि का नहीं, बल्कि शिक्षा की पहुंच और समान अवसर का है। छात्रहित में व्यापक जनसमर्थन जुटाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है, ताकि निर्णय वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा सके। एनएसयूआई पदाधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय विशेष रूप से ग्रामीण और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए आर्थिक दबाव बढ़ाने वाला है। आदेश जारी होने के साथ ही विरोध शुरू कर दिया गया और इसे तत्काल वापस लेने की मांग की गई है। छात्र संगठन चेतावनी दी है कि यदि यदि शुल्क शुल्क वृद्धि वापस नहीं ली गई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। दूसरी ओर पालकों में भी नाराजगी है। उनका कहना है कि शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरत में राहत देने के बजाए शुल्क बढ़ाना उचित नहीं है। पुतला दहन के दौरान एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौबे, देवेंद्र यादव, हेमंत केवट, जिला महासचिव रवि पटेल, कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष आकाश पटेल, कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष सौरभ, सचिन, अर्जुन सिंह, सोनू, मुकुल, नरेश पटेल,रजनीश कमरों, दुर्गेश, तरुण, नवीन पटेल, गौरव कुमार ,नूतन, देवनाथ, अनिकेत, सूरज नेताम, धनंजय राठौर, खगेश, सूरज, चंद्रिका व एनएसयूआई के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।
![]()

