कोरबा। देर रात घर से शौच के लिए बाहर निकली नाबालिग से गांव के ही किशोर ने दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बांकीमोंगरा थाने के एक गांव की है। यहां रहने वाली नाबालिग रविवार देर रात 12 बजे घर से शौच के लिए बाहर निकली थी। इस दौरान सूनेपन का फायदा उठाते हुए बालिका को मोहल्ले का एक किशोर जबरन खींचकर घर से दूर ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। दूसरी ओर देर रात बालिका के कमरे में नहीं होने पर चिंतित परिजन उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान बालिका रोते और सहमी हुई हालत में मिली। किशोरी ने घटना की जानकारी परिजन को दी। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाना पहुंचे, जहां घटना की रिपोर्ट लिखाई।
![]()




























