श्रीवास नाई समिति महिला मंडल की ममता बनी अध्यक्ष

Must Read

श्रीवास नाई समिति महिला मंडल की ममता बनी अध्यक्ष

कोरबा। श्रीवास नाई समाजिक कल्याण समिति द्वारा महिला मंडल के मनोनयन के लिए बैठक आयोजित की गई। आम सहमति से महिला मंडल द्वारा श्रीवास नाई समाजिक कल्याण समिति को नवीन कार्यकारिणी के मनोनयन के लिये अधिकृत किया गया। इसके उपरांत महिला मंडल का मनोनयन किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिलाएं व सभी समिति के सदस्य उपस्थित थे।अध्यक्ष ममता श्रीवास दर्री, उपाध्यक्ष चुन्नी श्रीवास मुड़ापार, महासचिव कौशल्या श्रीवास पुरानी बस्ती कोरबा, सहसचिव अंजनी श्रीवास, कोषाध्यक्ष शकुन श्रीवास सीएसईबी, सहकोषाध्यक्ष यशोदा श्रीवास खरमोरा , संगठन सचिव अन्नपूर्णा श्रीवास शारदा विहार, व्यवस्थापक गीता श्रीवास बुधवारी का मनोनयन किया गया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम भविष्य की मंगल कामना देते हुए किया गया। पुष्पगुच्छ भेंटकर और मिठाई खिलाकर सभी को प्रोत्साहित किया गया। अंजनी कुंज श्रीवास समिति के अध्यक्ष मोहन श्रीवास द्वारा आभार व्यक्त किया गया। शपथ ग्रहण समारोह की तिथि आगामी समिति के निर्णय से निर्धारित किया जाएगा।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This