Sunday, January 25, 2026

श्री राम मंदिर के निकट 108 कन्याओं को कन्या भोज कराया

Must Read

श्री राम मंदिर के निकट 108 कन्याओं को कन्या भोज कराया

कोरबा। बालको नगर में श्री राम मंदिर के निकट पिछले 4 वर्षों से संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत का आयोजन होता आ रहा है। जो कि इस बार 30 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित किया गया। वही कथा के आखिरी दिन 6 अप्रैल को 108 कन्या भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां शहर भर से 108 कन्याओं को आमंत्रित कर आयोजन के संरक्षक हितानंद अग्रवाल एवं साथियों के द्वारा कन्याओं का पैर धोकर, आलता लगाकर पूजन किया गया। वही आयोजन के दौरान हितानंद अग्रवाल के साथ सुमित तिवारी, लोकेश्वर चौहान, संजय साहू, मनोज भार्या, रमेश सोनी, पवन शर्मा, पाठक, लखन लाल चंद्र, सुशील, लक्ष्मण, अर्चना रुणीजा, माहेश्वरी गोस्वामी, रेणु प्रसाद एवं बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

अब खुलेगी रजगामार में हुए भ्रष्टाचार की पोल, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का किया गया गठन, पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की...

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत रजगामार में हुए निर्माण कार्यों की अब जांच...

More Articles Like This