श्री शिव महापुराण कथा का स्थान परिवर्तन, अब इंदिरा स्टेडियम में होगी कथा

Must Read

श्री शिव महापुराण कथा का स्थान परिवर्तन, अब इंदिरा स्टेडियम में होगी कथा

 

कोरबा। श्री शिव महापुराण कथा का स्थान परिवर्तन किया गया है द्य अत्यधिक वर्षा के कारण चयनित कथा स्थल खैरभवना कनबेरी मैदान तक वाहनों को आने-जाने में भारी परेशानी की वजह से आनन-फानन में स्थान परिवर्तन का निर्णय लिया गया है द्य प्रशासन के सहयोग से कोरबा के हृदय स्थल इंदिरा स्टेडियम में 12 जुलाई से 18 जुलाई सावन के पवित्र महीने मे पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले के मुखारविंद से श्री महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा द्य कथा पूर्व निर्धारित समय अनुसार ही दोपहर 1 बजे से संध्या 4 बजे तक होगी। सभी कथा प्रेमी शिव भक्तों से आग्रह किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करेंगे द्य श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा क़े सचिव राजेंद्र तारक ने बताया कथा की पूरी तैयारी खैरभवना मैदान में चल रही थी, परन्तु लगातार होने वाली भारी बारिश के कारण प्रकृति के सामने नतमस्तक होना पड़ा।

Loading

Latest News

होलिका दहन हुआ सम्पन्न, लोगो ने आस्था के साथ किया पूजा अर्चना

📢 आज होलिका दहन समारोह संपन्न हुआ — भारतभर की तरह कई स्थानों पर भक्तों ने आज होलिका दहन...

More Articles Like This