Sunday, February 8, 2026

संकल्प महिला मंडल ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

Must Read

संकल्प महिला मंडल ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

कोरबा। सीनियर क्लब एवं संकल्प महिला मंडल, एचटीपीएस कोरबा पश्चिम के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अभियंता संजय शर्मा के मार्गदर्शन एवं संकल्प महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती निहारिका शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सीनियर क्लब, कोरबा पश्चिम द्वारा समूह गान से की गई। खेल-कूद प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसी अनुक्रम में आजादी के अमृत महोत्सव की थीम पर संकल्प महिला मंडल के निर्देशन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दांडी मार्च पर सुंदर प्रस्तुति में 60 से अधिक बच्चों ने अपने रचनात्मक कौशल एवं कलात्मकता का परिचय देते हुए भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम का जीवंत चित्रण किया। विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से किया गया । उन्नत भारत, उन्नत कृषि की अवधारणा को भव्य रूप में चित्रित किया गया तथा ऊर्जा के महत्व को दर्शाया गया। कार्यक्रम के अंत में राज्य गीत एवं राष्ट्रगान की प्रस्तुति की गई। आयोजन को सफल बनाने में सीनियर क्लब, कोरबा पश्चिम एवं संकल्प महिला मंडल कार्यकारिणी का अहम योगदान रहा। वही इस अवसर पर समस्त अति. मुख्य अभियंताओं सहित बड़ी संख्या में ताप विद्युत गृह के अधिकारियों एवं उनके परिजनों ने गरिमामय उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।

Loading

Latest News

विधानसभा स्‍तरीय मनरेगा बचाओ रैली एवं आमसभा कार्यक्रम आयोजित, मनरेगा के कानून को कमजोर कर मोदी सरकार ने देश के करोड़ो मजदूरों के हितों...

कोरबा। मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत् तुमान में विधानसभा स्‍तरीय मनरेगा बचाओ रैली एवं आमसभा कार्यक्रम आयोजित किया...

More Articles Like This