Thursday, February 26, 2026

संस्कार भारती नगर इकाई ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव

Must Read

संस्कार भारती नगर इकाई ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव

कोरबा। संस्कार भारती कोरबा नगर इकाई द्वारा गुरु पूर्णिमा का उत्सव सीएसईबी के सीनियर क्लब में धूमधाम से मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपीएम के मुख्य अभियंता हेमंत सचदेव उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार भारती के धेय गीत के साथ हुआ। जिसकी प्रस्तुति संस्कार भारती छत्तीसगढ़ के महामंत्री हेमंत मोहलीकर व सुमन ठाकुर द्वारा किया गया। श्री सचदेव का व्यक्तिगत परिचय देते हुए नगर इकाई के महामंत्री आयेंद्र तोमर ने बताया कि वे कला के क्षेत्र में तबला वादन में पी एचडी की उपाधि से अलंकृत हैं। कार्यक्रम में उनके अनेक शिष्य उपस्थित हैं।
जिनके द्वारा गुरु के रूप में उनका सम्मान किया गया।नगर इकाई की तरफ से श्री सचदेव को सम्मान पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में गुनगुन श्रीवास व भूपेंद्र श्रीवास द्वारा सोलो तबला वादन का बेहतरीन प्रस्तुतीकरण किया गया। कुमारी हरि प्रतीक्षा कक्षा तीसरी द्वारा कथक नृत्य का प्रदर्शन किया गया। प्रिंस श्रीवास द्वारा गजल गायन प्रस्तुत किया गया। नंदनी पटेल और श्रेया ठाकुर द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में संगीत शिक्षिका नम्रता बरेठ द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा प्राचीन कला के संदर्भ में हरि सिंह क्षत्रिय द्वारा लिखित स्मारिका चिरंतन पुस्तक के मुख्य पृष्ठ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर इकाई के सभी पदाधिकारी, सदस्यों का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार सोनी द्वारा किया गया।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This