Saturday, February 28, 2026

सगाई समारोह से वापस लौट रहे बाइक सवार की हादसे में मौत

Must Read

सगाई समारोह से वापस लौट रहे बाइक सवार की हादसे में मौत

कोरबा। सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक बाइक में सवार होकर सगाई समारोह से वापस लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के रजकम्मा के पास सोमवार रात को हुई। मृतक की पहचान कोंनकोना निवासी राजकुमार धनवार (24) के रूप में हुई है। घटना के समय वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार था। हादसे मे राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई और उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना से पुलिस कंट्रोल रूम 112 और कटघोरा थाना पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के परिजनों को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This