Thursday, January 22, 2026

सडक़ पर उतरे मुआवजा से असंतुष्ट किसान, दो घंटे रोका आवागमन, मुनगाडीह में किसानों ने किया चक्काजाम, लगा रहा जाम

Must Read

सडक़ पर उतरे मुआवजा से असंतुष्ट किसान, दो घंटे रोका आवागमन, मुनगाडीह में किसानों ने किया चक्काजाम, लगा रहा जाम

कोरबा। जिले के मुनगाडीह में किसानों ने मंगलवार सुबह मुआवजे की मांग को लेकर सडक़ जाम कर दिया। किसान सडक़ पर ही बैठकर नारेबाजी करते रहे। आंदोलन की सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दो घंटे की समझाइश के बाद आंदोलन समाप्त हुआ। मुनगाडीह के 18 से 20 किसान शासन द्वारा दी जा रही जमीन के मुआवजे से असंतुष्ट हैं। किसानों का कहना है कि शासन उनकी जमीन को सिंचित बता रहा है, जबकि वह असिंचित है। वे असिंचित जमीन के हिसाब से मुआवजा चाहते हैं। सुबह 10 बजे किसान बिलासपुर-कटघोरा मार्ग पर पर एकत्रित हुए। उन्होंने सडक़ पर चटाई बिछाई और धरने पर बैठ गए। जाम की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। तहसीलदार समेत जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। किसान लिखित आश्वासन के 2 घंटे बाद जाम हटाया गया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने उच्च अधिकारियों से दिशा-निर्देश लेकर मुआवजे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खत्म हुआ। जाम के दौरान सडक़ के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चार पहिया वाहन, भारी वाहन और यात्री बसें प्रभावित रहीं।इससे पहले भी किसान चक्का जाम और प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ में दो पैर वाला मूसवा, खा रहा है धान: सांसद श्रीमती महंत

कोरबा। लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत आज 20 जनवरी 2026 को कोरबा कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में जिला विकास...

More Articles Like This