Thursday, February 12, 2026

सडक़ पार करते दिखे हाथी

Must Read

सडक़ पार करते दिखे हाथी

कोरबा। हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। फसल को नुकसान पहुंचाए जाने से ग्रामीणों को आर्थिक चपत लग रही है। अब गांव से कुछ हाथियों के दूर जाने की खबर है। कटघोरा वन मंडल क्षेत्र अंतर्गत केंदई रेंज के जटगा रोड से हाथियों का दल सडक़ पार करते दिखा। जानकारी के मुताबिक इलाके में अभी भी 50 हाथियों का झुंड मौजूद है, जो रात भर खेतों में लगी फसलों को बर्बाद कर रहा है। इस दौरान चार हाथियों को सडक़ पार कर पहाड़ों की तरफ रुख करते देखा गया। हाथियों की निगरानी वन अमला लगातार कर रहा है और मुनादी कर लोगों को हाथियों के प्रति सचेत कर रहा है, ताकि किसी प्रकार की जनहानि ना हो।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This