सडक़ हादसे में घायल हुआ आरक्षक
कोरबा। एनएच 130बी पर बगदेवा के पास पिछली रात्रि हुई दुर्घटना में पुलिस आरक्षक घायल हो गया। उसे ट्रेलर ने अपनी चपेट में लिया। सूचना मिलने पर डायल 112 और पाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पीडि़त को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका उपचार जारी है। कटघोरा से लगभग आठ किमी आगे बगदेवा के पास रात्रि 11 बजे के आसपास एनएच पर यह दुर्घटना हुई, जिसमें संतोष मारकण्डेय नामक पुलिस कर्मी जख्मी हो गया। उसकी पदस्थापना कोरिया जिले में है। जानकारी के मुताबिक पुलिस कर्मी बाइक पर सवार होकर अपने कार्यक्षेत्र की तरफ जा रहा था। उसी दरम्यान एक भारी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस घटना में आरक्षक को चेहरे और पैरों में गंभीर चोटें आई है। घटना की सूचना प्राप्त होने पर पाली पुलिस टीम संबंधित मौके पर पहुंची। दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
![]()

