Sunday, February 15, 2026

सडक़ हादसे में दो खदानकर्मी घायल

Must Read

सडक़ हादसे में दो खदानकर्मी घायल

कोरबा। एसईसीएल के दो कोल कर्मियों की बाइक अनियंत्रित होकर कुसमुंडा-बरमपुर के करीब फिसल गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई है। पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि कुसमुंडा थानांतर्गत ग्राम पंचायत पाली पड़निया के रहने वाले एसईसीएल के दो कर्मी सत्यनारायण और सनत यादव दोपहिया वाहन से बरमपुर के पास स्थित शराब दुकान पहुंचे। दोनों ने शराब पी। यहां से बाइक लेकर कुसमुंडा की ओर जा रहे थे। शराब दुकान से बरमपुर चौक के बीच रफ्तार अधिक होने के कारण बाइक फिसल गई दोनों सडक़ पर गिर गए। उनके पैरों में चोटें आई है। उनका उपचार जारी है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This