Monday, February 23, 2026

सडक़ हादसे में युवक घायल, अपराध दर्ज

Must Read

सडक़ हादसे में युवक घायल, अपराध दर्ज

कोरबा। सडक़ दुर्घटना में घायल युवक का पैर काटने के मामले में पुलिस ने चालक पर केस दर्ज किया है। मामला लगभग सात माह पुराना है। केस दर्ज करने में विलंब का कारण चालक के वादाखिलाफी को बताया जा रहा है। दीपका थाना अंतर्गत ग्राम सिरकी खुर्द में रहने वाला अनिल रोहिदास 17 अप्रैल 2023 को अपने भाई नरेंद्र के साथ मोटर साइकिल से दीपका जा रहा था। गाड़ी नरेंद्र चला रहा था। अनिल पीछे बैठा था। इस बीच दीपका झाबर के पास मेन रोड पर विपरित दिशा से आ रही तेजरफ्तार बाइक सीजी 10 बीई 8641 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए नरेंद्र की बाइक को टक्कर मार दी। आमने-सामने हुई टक्कर में नरेंद्र और अनिल सडक़ पर गिरे। दोनों को गंभीर चोटें आई। उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर अनिल को हायर सेंटर रेफर किया गया। इस बीच टक्कर मारने वाली बाइक के चालक अनिल के इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया, लेकिन पांच हजार रुपए देने के बाद वह अपने वादे से मुकर गया। इस बीच गंभीर चोंट लगने से डॉक्टर ने अनिल के पैर को काटकर अलग कर दिया। अनिल ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This