Tuesday, February 17, 2026

सड़क दुर्घटना में गई ग्रामीण की जान

Must Read

सड़क दुर्घटना में गई ग्रामीण की जान

कोरबा। भैंस चराकर घर लौट रहे एक ग्रामीण को तेज रफ्तार वाहन ने ठोकर मार दिया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई। ग्रामीण ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सहेत्तर साय धनुहार से की गई है। विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम कोनकोना के उपरपारा में रहने वाला सहेत्तर सिंह धनुहार भैंस चराने का काम करता था। सोमवार सुबह भैंसों को लेकर चराने गया था। देर शाम तक तीन-चार भैंस घर नहीं लौटी। सहेत्तर साय भी घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच उन्हें पता चला कि हाइवे पर एक सड़क हादसा हुआ है। इसमें एक व्यक्ति की जान गई है। परिवार के सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे तो सहेत्तर सिंह धनुहार सड़क किनारे पड़ा हुआ था। घटना की सूचना डॉयल 112 को दी गई। पुलिस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान सहेत्तर की मौत हो गई। घटना बांगो थाना क्षेत्र में हाइवे पर छिबरीपारा से कोनकोना के बीच हुई। सहेत्तर को ठोकर मारने वाली गाड़ी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस वाहन की पतासाजी कर रही है। हाइवे पर लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही है। इससे सड़क के दोनों ओर रहने वाले लोग परेशान हैं। कुछ दिन पहले पाली मुनगाडीह के पास भी घटना हुई थी।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This