Tuesday, February 17, 2026

सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन, रोवर्स, रेंजर्स ने जागरूकता रैली निकालकर किया जागरूक

Must Read

सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन, रोवर्स, रेंजर्स ने जागरूकता रैली निकालकर किया जागरूक

कोरबा। 34वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन की पूर्व संध्या पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कोरबा द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।
13 फरवरी को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने निकाली गई रैली आईटीआई तानसेन चौक से प्रारंभ हुई। रोवर लीडर जगन्नाथ सिंह नेताम के नेतृत्व में निकली रैली में रोवर्स, रेंजर्स ने भागीदारी की। रैली कोसाबाड़ी तिराहा से होते हुए मुख्य मार्ग पर पहुंची। रोवर्स, रेंजर्स ने पोस्टर्स, स्लोगन के माध्यम से आम लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, नियमित रूप से हेलमेट धारण करने, सीट बेल्ट लगाने प्रेरित किया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कोरबा द्वारा 15 जनवरी से प्रारंभ हुए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This