Friday, February 27, 2026

सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत

Must Read

सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत

कोरबा। डेढ़ सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की उपचार के दौरान गत रात्रि जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार करतला थानांतर्गत ग्राम गेरांव निवासी चैतराम अगरिया उम्र 60 पिता रामसिंह अगरिया विगत 7 अक्टूबर को सड़क हादसे में बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए इंदिरा गांधी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान गत रात्रि उसकी मौत हो गई। अस्पताल के वार्ड ब्वाय द्वारा प्रतिवेदन दिए जाने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा कार्रवाई की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उसे पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This