सड़क हादसे में दो युवक हुए घायल

Must Read

सड़क हादसे में दो युवक हुए घायल

कोरबा। बीती रात लगभग 10:30 बजे जिले के कुसमुंडा थाना चौक में बने कांक्रीट के चौक से दो बाइक सवार युवक टकरा गए। हादसे में दोनो युवकों को गंभीर चोट आई है। मौके पर उपस्थित कोल लिफ्टर अनिल कुमार (बल्ली) ने दोनों युवकों को उठाया और तत्काल डायल 112 को सूचित किया। जिसकी मदद से घायल युवकों को अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल घायल युवक कौन है यह पता नही चला है। युवक जिस टीवीएस अपाचे बाइक में थे उसका नम्बर सीजी 16 सीपी 5082 है, जो बैकुंठपुर रजिस्ट्रेशन है। बाइक किसी राजू दास नामक व्यक्ति के नाम से रजिस्टर है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक अत्याधिक शराब का सेवन किए हुए थे जिस वजह से यह हादसा हुआ है।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This