Sunday, February 22, 2026

सड़क हादसे में दो लोगों ने गंवाई जान, नहीं थम रहा रफ्तार का कहर

Must Read

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह में शुक्रवार की देर रात बाइक सवार युवक मुख्य मार्ग से होकर जा रहा था। इसी दौरान किसी वाहन के चालक ने युवक को ठोकर मार दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का निरीक्षण किया। इस दौरान उसके जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ। जिससे मृतक की पहचान बांकीमोंगरा निवासी उत्तम कुमार के रूप में की गई। इसी तरह दूसरी घटना रात करीब 1 बजे मानिकपुर पुलिस चौकी अन्तर्गत मुड़ापार बाइपास मार्ग में शारदा विहार के पास घटित हुई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार वाहन के चालक ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का निरीक्षण किया तो मृतक के जेब से ट्रक की चाबी मिली। इस चाबी की मदद से शिनाख्ती का प्रयास किया गया। पुलिस को बड़ी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान कार्रवाई में सफलता मिली। मृतक कमलेश सिंह मूलत: कांसाबेल का रहने वाला था। वह सात दिन पहले ही एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक का काम करने आया था। मृतक कुचेना में रहकर ट्रक चालक का काम कर रहा था। संभावना जताई जा रही है कि वह बाइपास मार्ग में वाहन को खड़ी कर नीचे उतरा था। इसी दौरान किसी भारी वाहन की चपेट में आ गया। बहरहाल दोनों ही मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नो एंट्री खुलते ही मचती है होड़
शहर में भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर समय निर्धारित किया गया है। शाम ढलने के बाद बाईपास मार्ग में भारी वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जैसे ही नो एंट्री का समय समाप्त होता है, चालकों में टीपी नगर रेलवे क्रॉसिंग को पार कर गंतव्य की ओर जाने होड़ मच जाती है। जिससे अनहोनी की आशंका बनी रहती है।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This