सत्याग्रह पदयात्रा में शामिल होंगे जिले के शिक्षक

Must Read

सत्याग्रह पदयात्रा में शामिल होंगे जिले के शिक्षक

कोरबा। शिक्षक संवर्ग की प्रमुख मांग क्रमोन्नति, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना, पदोन्नति, समयमान वेतनमान, पुरानी पेंशन, केंद्र के समान महंगाई भत्ता आदि को लेकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा कोरबा की ऑनलाइन बैठक सोमवार को हुई। बैठक में प्रदेश उपसंचालक प्रमोद सिंह राजपूत व जिला संचालक मनोज चौबे ने बताया कि शिक्षक एलबी संवर्ग के सबसे बड़े 4 संगठन एक साथ मिलकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा बनाया गया है। इसमें संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, मनीष मिश्रा व विकास राजपूत प्रदेश संचालक के समान भूमिका पर रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से 2 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में होने वाली सत्याग्रह पदयात्रा आंदोलन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। सत्याग्रह पदयात्रा को प्रभावी बनाने के लिए प्रचार प्रसार, सुविधा अनुसार वाहन व्यवस्था, अधिक से अधिक संख्या में पदाधिकारी एवं शिक्षक साथियों को रायपुर में उपस्थित, फ्लेक्स बैनर, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना, झंडा बैनर बनाने आदि की जानकारी दी गई।शिक्षक एलबी संवर्ग को समयमान वेतनमान, क्रमोन्नति दिए जाने का वादा विधानसभा चुनाव 2023 के जन घोषणा पत्र के अनुसार मोदी की गारंटी’ में शामिल है। अत: छत्तीसगढ़ शासन ही समय मान वेतनमान क्रमोन्नति की मांग को पूर्ण करे। बैठक में जिन मांगों को लेकर सत्याग्रह आंदोलन किया जाना है, उसकी जानकारी साझा की गई। शिक्षक मोर्चा ने सत्याग्रह पदयात्रा में अधिक से अधिक शिक्षकों से शामिल होने कहा गया है। बैठक का संचालन नरेंद्र चंद्रा ने किया। इस दौरान नरेंद्र चंद्रा, राजेंद्र नायक, रामनारायण रविंद्र, प्रदीप जायसवाल, माया देवी क्षत्रिय, सुरेश आदि शामिल रहे।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This