Friday, February 6, 2026

सदस्यों ने जताया विश्वास, किशोर शर्मा एवं उनकी कार्यकारिणी पुन: 2 वर्षों के लिए निर्वाचित, कमला नेहरु महाविद्यालय समिति की द्विवर्षीय कार्यकारिणी के चयन की प्रक्रिया हुई पूर्ण

Must Read

सदस्यों ने जताया विश्वास, किशोर शर्मा एवं उनकी कार्यकारिणी पुन: 2 वर्षों के लिए निर्वाचित, कमला नेहरु महाविद्यालय समिति की द्विवर्षीय कार्यकारिणी के चयन की प्रक्रिया हुई पूर्ण

कोरबा। कमला नेहरु महाविद्यालय समिति की द्विवर्षीय कार्यकारिणी के चयन के लिए शनिवार को चुनाव की प्रक्रिया विधि-पूर्वक संपन्न हुई। बतौर अध्यक्ष बीते दो वर्षों के कार्यकाल में मिले दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर किशोर शर्मा समिति के विश्वास पर खरा उतरे। इस चुनाव में समिति ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए पुन: कमला नेहरू महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष पद की कमान सौंपने के साथ मौजूदा प्रबंधकारिणी को अगले दो वर्ष जारी रखने का निर्णय लिया है। शनिवार को दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुई चुनाव प्रक्रिया में समिति के समक्ष प्रस्ताव रखते हुए सदस्य अरविंद साहू ने कहा कि मौजूदा कार्यकारिणी को जारी रखा जाए। समिति के सदस्य अशोक शर्मा एवं विभेंद्र बहादुर सिंह समेत सभी ने करतल ध्वनि के साथ समिति के समस्त सदस्यों ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए अपनी सहमति दी। इसके साथ ही समिति ने अध्यक्ष किशोर शर्मा को प्रबंधकारिणी के सदस्यों को मनोनीत करने अधिकृत किया। अध्यक्ष श्री शर्मा समेत वर्तमान कार्यकारिणी को अगले दो वर्षों के लिए पुन: व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। सचिव के पद पर सुरेंद्र लाम्बा, उपाध्यक्ष डॉ आरसी पांडेय एवं सहसचिव के पद पर उमेश लाम्बा बने रहेंगे। सभी ने अध्यक्ष किशोर शर्मा समेत द्विवर्षीय कार्यकारिणी के लिए चुने गए पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर समिति के सदस्यों में प्रमुख रुप से डॉ आरएन पांडेय, अशोक शर्मा, लोकेश्वर सिंह तोमर, डॉ जेपी चंद्रा, रामकुमार साहू, अरविंद साहू, घनश्याम बोंदिया व मनीष शर्मा के अलावा महाविद्यालय समिति के नवीन सदस्य के रुप में रामशंकर प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This