सद्भावना के लिए कोरबा ने लगाई दौड़, जनप्रतिनिधि, आम जन, छात्र-छात्राएं एवं अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल

Must Read

सद्भावना के लिए कोरबा ने लगाई दौड़, जनप्रतिनिधि, आम जन, छात्र-छात्राएं एवं अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल

कोरबा। कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशानुसार आजादी के 76वीं वर्षगाठ के अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी कोरबा जिले में स्वतंत्रता सह सद्भावना दौड़ दिवस के पूर्व सोमवार को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दौड़ सुबह 08 बजे कोरबा शहर के घंटाघर चौक से प्रारंभ हुई और मिनीमाता महाविद्यालय से महाराणा प्रताप बुधवारी बाजार चौक से होते हुए वापस घंटाघर में समाप्त हुई। इस दौड़ में जिले के स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, खेल संघों के खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक तथा आमजन शामिल हुए। खेल अधिकारी जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने सभी प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाडिय़ों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के छात्र छात्राओं, स्काउट गाइड, नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों को इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने एवं सहिष्णुता व देशभक्ति का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की थी।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This