Thursday, February 19, 2026

सपेरा भूल गया था सांप, किया गया रेस्क्यू

Must Read

सपेरा भूल गया था सांप, किया गया रेस्क्यू

कोरबा। सावन सोमवार के मौके पर एक सपेरा सांप दिखाने के लिए पथर्रीपारा पहुंचा था। सांप प्रदर्शन के बाद वह जल्दबाज़ी में अपना पिटारा सांप दिखा रहे घर पर ही भूल गया। कुछ समय बाद पिटारे से सांप की सरसराहट सुनाई दी, जिससे घरवालों और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।परिवार ने तुरंत रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूएर सोसायटी (आरसीआरएस) से संपर्क किया। सूचना मिलते ही आरसीआरएस के अध्यक्ष अविनाश यादव मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी से सांप का सफल रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद सांप को वन विभाग को जानकारी देकर सुरक्षित जंगल में रिलीज किया गया। स्थानीय लोगों ने अविनाश यादव और आरसीआरएस टीम की तत्परता की सराहना की। यह घटना फिर से याद दिलाती है कि वन्यजीवों के साथ लापरवाही खतरनाक हो सकती है।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This