Saturday, February 14, 2026

सब्जी विक्रेताओं की नहीं सुन रहा प्रशासन, चबूतरा और शेड निर्माण की मांग अधूरी

Must Read

सब्जी विक्रेताओं की नहीं सुन रहा प्रशासन, चबूतरा और शेड निर्माण की मांग अधूरी

कोरबा।। नगर पंचायत पाली में संचालित निशुल्क थोक सब्जी मंडी स्थल में चबूतरा और शेड निर्माण की मांग व्यापारियों के द्वारा किया गया है। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व नगर पंचायत पाली में बतौर प्रयोग थोक सब्जी मंडी का शुभारंभ किया गया था। सब्जी मंडी खुलने से व्यवसायियों सहित आम उपभोक्ताओं को भी सब्जी की कीमतों में राहत मिल रही है और इस सब्जी मंडी को अच्छा प्रतिसाद भी मिलने लगा है। पाली व आसपास के ग्रामों के सब्जी उत्पादक अपनी सब्जियां मंडी में विक्रय कर लाभार्जन कर रहे हैं। नगर पंचायत में पोड़ी मार्ग पर पौनी पसारी का शुभारंभ होने के साथ ही थोक सब्जी मंडी व्यापार भी केंद्र भी चालू हुआ। शुरूआत में इसकी सफलता पर संदेह था, लेकिन व्यापारियों सहित आम लोगों को क्षेत्र में महंगी बिकने वाली थोक अथवा चिल्लर सब्जी से राहत मिलने लगा है। इस स्थल पर अब सुविधाएं बढ़ाने की भी आवश्यकता महसूस की जा रही है। बीते डेढ़ वर्ष ठंडी, बरसात, गर्मी के मौसम में व्यापारियों ने अपना दिन काटा है, लेकिन इस बार गर्मी की तपिश हलाकान करने वाला है। पिछले साल ही इस के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग किया गया था, लेकिन अब तक शेड, चबूतरा की मांग पूरी नहीं हो पाई है। जिसे लेकर चिंता स्वाभाविक हैं, क्योंकि चबूतरा अथवा शेड नहीं होने से बरसात में कीचड़ और वाहनों के चक्के फंसने की नौबत आ जाती है। जो यहां आने वाले व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बनता है। वहीं तेज धूप में सब्जियां झुलस रहीं हैं । इसे देखते हुए व्यापारियों ने नगर पंचायत से पुन: चबूतरा और शेड निर्माण की मांग किया है। साथ ही सब्जियों के रखने के लिए एक गोदाम की भी मांग व्यापारियों के द्वारा किया गया है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This