Thursday, February 12, 2026

सब स्टेशन के ऑपरेटरों को नहीं मिला वेतन और बोनस, आंदोलन की चेतावनी

Must Read

सब स्टेशन के ऑपरेटरों को नहीं मिला वेतन और बोनस, आंदोलन की चेतावनी

कोरबा। जिले के 33/11 केवी सब स्टेशन के ऑपरेटर 2 माह का वेतन और 6 माह का बोनस नहीं मिलने को लेकर काम बंद हड़ताल पर जा रहे हैं। ऑपरेटर का कहना है कि पिछले माह ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें बिजली अधिकारी ने आश्वासन दिया था कि 28 मार्च तक 2 माह का वेतन ओर 6 माह का बोनस दिया जायेगा। इसके बावजूद ठेकेदार के द्वारा ना दो माह का वेतन दिया गया है ना 6 माह का बोनस दिया गया है। पेमेंट और बोनस ना मिलने पर उनके परिवार को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिसे लेकर जिले भर के ऑपरेटर 24 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। उनका कहना है कि अगर कंपनी को किसी भी प्रकार का नुकसान या हानि होने होती है तो इसकी संपूर्ण जवाबदारी जेबीएस कंपनी एवं सीएसपीडीसीएल की होगी।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This