Monday, February 23, 2026

समाज को सशक्त बना रही हैं बेटियां: भ्रतपहरी, प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय में सशक्त बेटी सशक्त समाज विषय पर परिचर्चा का आयोजन

Must Read

समाज को सशक्त बना रही हैं बेटियां: भ्रतपहरी, प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय में सशक्त बेटी सशक्त समाज विषय पर परिचर्चा का आयोजन

कोरबा। विश्व बेटी दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सशक्त बेटी सशक्त समाज विषय पर परिचर्चा का आयोजन रखा गया।
इस मौके पर एडिशनल डिस्ट्रिक्ट व सेशन जज संघपुष्पा भ्रतपहरी, पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल, अधिवक्ता मधु पांडे, सिमरन अरोरा, डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. उपमा नायक, डॉ वान्या शुक्ला, सेवा केंद्र की प्रभारी बी.के रुक्मणी दीदी उपस्थिति रही। अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर सेशन जज संघपुष्पा भ्रतपहरी ने कहा कि हमें खुश होना चाहिए कि हमारे भारत देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू है। आज इसरो में भी वैज्ञानिक महिला है। हर क्षेत्र में महिलाएं उन्नति कर देश की शोभा बढ़ा रही है। समाज को सशक्त बना रही है, परंतु हम संपूर्ण सशक्त तभी होंगे जब हर महिला चाहे वह उच्च वर्ग से हो या निम्न वर्ग से हर क्षेत्र में तरक्की करेगी। तभी संपूर्ण सशक्तिकरण कहेंगे। अपने माता-पिता को धन्यवाद करते करते हुए कहा कि मैं खुशनसीब हूं जो मेरे माता-पिता ने मुझे पढ़ाया लिखाया और इस काबिल बनाया जो आज आप सबके सामने दो शब्द बोलने के लिए उपस्थित हूं। मधु पांडे ने कहा सबको समानता का अधिकार मिला है, परंतु लड़कियों को थोड़ा धैर्य रखने की भी जरूरत है। शादी के बाद एडजस्टमेंट नहीं बना पाती और तलाक ले लेती है। मनीषा सिंह ने कहा बेटी में करुणा दया ममता के सारे भाव रहते हैं, जो बेटों में नहीं रहते। जिस घर में बेटियां नहीं रहती सही मायने में वह घर सूना रहता है। बी.के रुक्मणी दीदी ने बताया कि सशक्त बनने के लिए स्वयं को जागना बहुत जरूरी है। बी.के बिंदु दीदी ने सभी को राजयोग का अभ्यास कर कर शांति की अनुभूति कराई। कार्यक्रम के अंत में नूतन शर्मा ने अपनी मधुर आवाज से विश्व बेटी दिवस पर गीत प्रस्तुत कर समां बांधा।बीके पूजा ने कविता के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किए। बच्चों के द्वारा महिला सशक्तिकरण की झांकी का प्रदर्शन भी किया गया। आयोजन में आए सभी अतिथियों ने सद्भभावना भवन में विराजित चैतन्य श्री गणेश की झांकी का अवलोकन किया। इस अवसर पर डॉ. के.सी देबनाथ, रश्मि शर्मा लवलीन गांधी सहित भाई बहनों की उपस्थिति रही।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This