Friday, February 6, 2026

सरकारी जमीन पर बेजा कब्जा कर चला रहा फैक्ट्री, कलेक्टर से की गई शिकायत, कार्रवाई की मांग

Must Read

सरकारी जमीन पर बेजा कब्जा कर चला रहा फैक्ट्री, कलेक्टर से की गई शिकायत, कार्रवाई की मांग

कोरबा। ग्राम मोहनपुर की बेशकिमती सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। पक्की बाउंड्रीवॉल बनाकर फैक्ट्री निर्माण कर लिया गया है। मामले की शिकायत कलेक्टर से जनदर्शन में की गई है। मामले की शिकायत ग्राम चुईया निवासी चेतन कुमार शर्मा ने की है। आमीर सोहेल डायरेक्टर राजु इंजीनियरिंग के द्वारा ग्राम मोहनपुर के प.ह. न. 11 के ख.नं. 10 से लगी एवं अजगरबहार सतरेंगा मुख्य मार्ग से लगी बेशकिमती सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्का अहाता निर्माण एवं फैक्ट्री का निर्माण कर लिया गया है। मोहनपुर की 3 से 4 एकड़ जमीन पर अपने रसूख और गुण्डागर्दी के बल पर बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध कब्जा पर फैक्ट्री का निर्माण किया गया है। अवैध कब्जा एवं निर्माण की जाँच कराने की मांग की गई है। चेतन ने उचित कार्यवाही करने को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This