Saturday, February 28, 2026

सर्द हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट, न्यनूतम व अधिकतम तापमान में 18 डिग्री का अंतर

Must Read

सर्द हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट, न्यनूतम व अधिकतम तापमान में 18 डिग्री का अंतर

कोरबा। जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सर्द हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। रविवार को न्यनूतम पारा 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत है, सूर्य ढलने के साथ ही ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम का मिजाज बदलने से न्यनूतम और अधिकतम तापमान के अंतराल 18 डिग्री सेल्सियस हो गई है। जहां न्यनूतम तापमान 10.5 डिग्री है, तो वहीं अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री पर पहुंच गई है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लोग सर्दी, खांसी और बुखार से परेशान हो रहे हैं। ग्रामीण व वनांचल क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पडऩे लगी है। सुबह सूर्य की तेज धूप निकली रही। इस कारण तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। वहीं शाम को सर्द हवाएं चल रही है। न्यनूतम तापमान में गिरावट आई। तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस और गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने देर रात लगभग एक बजे न्यनूतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया है। अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो उत्तरी हवाओं का आना शुरू हो गया है। इसका असर जिले में पडऩे लगा है। कुछ दिनों पहले तापमान में इजाफा दर्ज किया गया था। लेकिन मौसम शुष्क होने से तापमान में गिरावट आई है। दो दिनों के भीतर लगभग छह डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। शाम होने के बाद लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। गर्म कपड़ों के साथ अवाल का सहारा ले रहे हैं। आवश्यक कार्य होने पर लोग चेहरे और कान को ढंककर घर से बाहर निकले हैं। ताकि सर्द हवाएं उन्हें न लगे। इस कारण शाम के बाद लोग घर व दुकान पर ही दुबके रहे। शहरी क्षेत्र के पावर हाउस रोड, टीपी नगर, घंटाघर, कोसाबाड़ी सहित उप नगरीय क्षेत्र के बाजार में लोगों की चहल-पहल कम होने लगी है। वहीं सुबह के बाजार लोगों आवाजाही अधिक रही। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया है। इधर ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों में ठंड से लोग ठिठुरते रहे।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This