सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, गर्म कपड़ों का सहारा

Must Read

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, गर्म कपड़ों का सहारा

कोरबा। जिले चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। ठंड से राहत पाने लोगों को अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। दिन भर चल रही ठंडी हवा और मौसम साफ होते ही एक बार फिर न्यनूतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यनूतम पारा लुढक़कर 10.3 डिग्री पर पहुंच गई। इसी के साथ तापमान में 3.1 डिग्री की गिरावट दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री की कमी आई है। दिन और रात के दरम्यानी रात ठंडी हवाएं चली। इसकी वजह से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिनभर मौसम साफ रहा। सूर्यदेव के दर्शन हुए। लेकिन लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। ठंडी हवा की वजह से दिन के पारे में कमी दर्ज की गई है।शाम होते ही शहर के मुख्य मार्गो पर लोगों की चहल-पहल कम हो गई। लोग ठंड से बचने के लिए घर पर ही दुबके रहे। आवश्यक कार्य होने पर ही लोग शॉल, स्वेटर, टोपी, ग्लबस, मास्क सहित अन्य गरम कपड़े पहनकर बाहर निकले। काम होने के बाद लोग फिर से घर में दुबक गए। इस कारण बाजार में शाम के बाद कारोबार भी प्रभावित हुआ। बाजार में सुबह चहल-पहल देखने को मिली।

Loading

Latest News

खुले में मांस बिक्री, लिखित शिकायत के बाद भी नगर पालिका के अधिकारी मौन बांकी मोंगरा। नगर पालिका क्षेत्र बांकी...

More Articles Like This