सर्वमंगला चौक पर शुरु हुई भारी वाहन चालकों की मनमानी
कोरबा । जाम को लेकर प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद कुछ दिन स्थिति बेहतर रहती है,भारीवाहन व्यवस्थित रहते है,फिर जैसे जैसे दिन बीतते हैं भारीवाहन चालक अपनी मनमानी में उतर आते हैं। जिले के सबसे व्यस्तम मार्ग कोरबा कुसमुंडा अंतर्गत सर्वमंगला चौक पर यही स्थिति बन रही है।यहां पर फोरलेन के एक ओर भारी वाहन पार्किंग बना कर फिर से खड़े किए जा रहे हैं और दूसरी लेन में भारी वाहन चल रहे है। ऐसे में हल्के वाहनों के लिए मार्ग अवरोध हो रहा है। बुधवार की शाम जहां लगभग 4 घंटे सर्वमंगला चौक और पुल पर दोनों ओर लंबा जाम लगा रहा, वहीं गुरुवार को भी जाम की यही स्थिति है। यहां पर सीधे तौर पर सड़क के दोनों और भारी वाहन खड़े हो रहे हैं। कई स्थानों पर तो भारी वाहन एक ही दिशा में दो लाइन लगाकर खड़े होते है, सर्वमंगला पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवान भी यहां दिखाई दे रहें हैं,बावजूद इसके जाम धीरे-धीरे इतना व्यापक हो गया की स्थिति को संभालना मुश्किल हो गया है। लोग घंटो जाम में फंस रहे हैं। निश्चित रूप से भारी वाहन चालकों अथवा मालिकों पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं होने की वजह से उनके हौसले बुलंद है और इस तरह की स्थितियां पैदा हो रही है। आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
![]()

