Friday, February 27, 2026

सर्वमंगला मार्ग पर जाम ने किया परेशान

Must Read

सर्वमंगला मार्ग पर जाम ने किया परेशान

कोरबा। कोयला और राखड़ परिवहन करने वाली गाडिय़ां लोगों की परेशानी का कारण बन चुकी है। सर्वमंगला मंदिर के पीछे से कुसमुंडा खदान में घुसने के लिए चार नंबर बेरियर है। यहां रोजाना जाम लग रही है।इससे क्षेत्र के लोग परेशान हैं। कोरबा से नहर मार्ग के रास्ते कनकी होकर बिलासपुर या चन्द्रनगर जटराज पाली पड़निया, कनकी आदि की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चार नंबर बेरियर के रास्ते कुसमुंडा खदान में ट्रक और ट्रेलर को इंट्री दी जाती है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में बेरियर पर इंट्री के लिए गाडिय़ां खड़ी रहती हैं। गाडिय़ों की संख्या इतनी अधिक रहती है कि मेनरोड तक जाम हो जाता है। बेरियर के आसपास स्थित गांव के लोगों ने प्रशासन ने गाडिय़ों को खदान के भीतर ठहराव देने की मांग की है। ताकि सडक़ पर लगने वाली जाम से छुटकारा मिल सके।ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर लगने वाली जाम से अक्सर दुर्घटनाएं हो रही है लेकिन एसईसीएल प्रबंधन गंभीरता से नहीं ले रहा है।
बॉक्स
तीन लापरवाह चालकों पर हुई कार्रवाई
कुसमुंडा क्षेत्र में बीच सडक़ पर ट्रेलर खड़ी करने पर पुलिस ने तीन ड्राइवरों पर केस दर्ज किया है। उनकी गाडिय़ों को जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बरमपुर के पास बीच सडक़ पर ट्रेलर सीजी 04 एनयू 9542 के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी खड़ी किया था। इससे आने जाने वालों को परेशानी हो रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया। इसके चालक नशीम अंसारी को पकड़ लिया। कुसमुंडा शिव मंदिर के पास मेन रोड पर खड़ी ट्रेलर सीजी 04 एनएस 8139 को पकड़ा है। इसके चालक शहंसा अंसारी पर कार्रवाई की गई है। विकासनगर चौक पर खड़ी ट्रेलर सीजी 13 एएफ 5710 को भी पुलिस ने पकड़ा है। इसके चालक अंगद सिंह पर केस दर्ज किया है। केस की फाइल कोर्ट में पेश करने की बात कही है। कुसमुंडा मार्ग पर लापरवाह वाहन चालकों द्वारा आए दिन बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े किये जाने से जाम की स्थिति बन जाती है।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This