Monday, February 16, 2026

सर्विस रिकॉर्ड में जन्मतिथि में सुधार करा सकेंगे कोयला अधिकारी

Must Read

सर्विस रिकॉर्ड में जन्मतिथि में सुधार करा सकेंगे कोयला अधिकारी

कोरबा। एसईसीएल समेत कोल इंडिया व सहायक कंपनियों में पदस्थापित अधिकारी अपने सर्विस रिकॉर्ड के जन्मतिथि में सुधार या परिवर्तन करा सकेंगे। 26 जून को हुई कोल इंडिया की 310वीं एफडी ने अधिकारियों के सर्विस रिकॉर्ड, में जन्मतिथि (यदि कोई हो) में सुधार के तौर-तरीकों को मंजूरी दे दी है. इसके पश्चात कोल इंडिया के विभागाध्यक्ष (नीति) राजेश वी नायर के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इसके मुताबिक जन्मतिथि में परिवर्तन या सुधार के लिए कई शर्तों के अधीन एक अधिकारी द्वारा आवेदन किया जा सकता है। किसी अधिकारी के सर्विस रिकॉर्ड में जन्मतिथि में सुधार, परिवर्तन या संशोधन के मामले में अनुमोदन के लिए कोल इंडिया चेयरमैन अंतिम प्राधिकारी होंगे।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This