सवारियों से भरी आटो पलटा
कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी बाईपास रोड महाराणा प्रताप चौक के पास देर रात तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में ऑटो चालक को गंभीर चोटे आई हैं । जिसे राहगीरों की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ऑटो टीपी नगर से निहारिका की ओर आ रही थी। इस दौरान सामने से आ रही वाहन को बचाने और ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। ऑटो सवारी से भरी हुई थी। जिन्हें मामूली चोट आई है । घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई जहां पुलिस जवान मौके पर पहुंचे घटनाक्रम की जानकारी ली।
![]()

