Monday, February 23, 2026

ससुराल गए युवक पर चाकू से हमला

Must Read

ससुराल गए युवक पर चाकू से हमला

कोरबा। बालको के आजाद नगर में एक युवक पर चाकू से हमला का मामला सामने आया है। युवक को चोटें आई है और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। एक युवक बालकोनगर स्थित अपने ससुराल आया था। इस दौरान वह घर के बाहर निकला था। सडक़ पर कुछ युवक आपस में विवाद कर रहे थे, तब युवक ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। मामला बढऩे पर युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। युवक घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है जबकि अन्य युवकों की पतासाजी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। हमलावर कौन हैं और कहां के रहने वाले हैं उनके नाम अभी सामने नहीं आए हैं।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This