Monday, February 16, 2026

ससुराल से निकला दामाद रहस्यमय ढंग से लापता

Must Read

ससुराल से निकला दामाद रहस्यमय ढंग से लापता

कोरबा। अपने ससुराल से बिना बताए अनजान शख्स के साथ निकले पुत्र की तलाश के लिए पिता ने पुलिस से गुहार लगाई है।
धनी राम पिता मानसिंह बिरहोर ग्राम डोंगानाला थाना पाली निवासी ने बताया कि उसका पुत्र समरत लाल 24 वर्ष ग्राम भण्डारखोल पाली जिला में अपने ससुराल में रहता था। वह 21 मई को रात्रि करीब 9 बजे घर में किसी को भी बिना बताए किसी व्यक्ति के साथ कहीं अन्यत्र चला गया है जो अभी तक घर वापस नही आया है। परिजनों द्वारा आस-पास पता तलाश किये एवं रिश्तेदारों से पूछ-ताछ किया पर कहीं पता नहीं चला। जिसके साथ समरत लाल गया है, उसको परिजन और समरत के ससुराल के कोई भी न ही जानते हैं और न ही पहचानते हैं। समरत लाल जिसके साथ गया है उसका मोबाइल नंबर मिला है जो फोन करने पर फोन नहीं उठा रहा है। समरत लाल पीला रंग का शर्ट और काला रंग का लोवर पहना था। आज तक पता तलाश करने के कारण सूचना देने में विलंब हुआ है। धनीराम ने पाली थाना में आवेदन सौंपते हुए पुत्र समरत की पता तलाश करने का आग्रह किया है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This