सात वर्षों से आर्म्स एक्ट व चोरी के फरार स्थाई वारंटी को बिलासपुर से किया गया गिरफ्तार

Must Read

सात वर्षों से आर्म्स एक्ट व चोरी के फरार स्थाई वारंटी को बिलासपुर से किया गया गिरफ्तार

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जिला के फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के हेतु सख्त कार्यवाही के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारी कुसमुण्डा द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ फरार वारंटियों की सघन पतासाजी की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली कि निगरानी बदमाश शहजादा उर्फ राजू पिता वाज खान उम्र 27 वर्ष सा. साकिन गेवराबस्ती थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा का चिल्हाटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चौकी मोपका थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर में अपना नाम जावेद खान उर्फ राजू बदलकर रह रहा है। जो थाना कुसमुण्डा के दो अलग अलग मामलों में आर्म्स एक्ट व चोरी के प्रकरण में स्थाई वारंट माननीय न्यायालय कटघोरा से जारी हुआ है। जो विगत 7 वर्षों से फरार चल रहा था। साथ ही उक्त वारंटी का थाना हरदीबाजार में 01 स्थाई वारंट, थाना दर्री में 01 स्थाई वारंट व थाना उरगा में 01 स्थाई वारंट होना पाया गया है। जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाना है। ​

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This