सामान खरीदने आए ग्राहक की पिटाई
कोरबा। उरगा क्षेत्र के ग्राम ढोढातराई में सामान खरीदी करने आए ग्राहक से पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर दी। घटना में गांव में रहने वाले अशोक कुमार जायसवाल उम्र 42 वर्ष को चोटें आई है। पीडि़त ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि अशोक गांव के समलाई दाई चौक के पास बाल कुमार कुम्हार के ठेला में सामान लिया। 10 रुपए कम होने पर वापस लौटकर देने की बता कही। इस बीच बाल कुमार और उसका दोस्त केशव प्रसाद जायसवाल दोनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दिया।
![]()

