Sunday, March 1, 2026

सावधान: जंगली पुटू बिगाड़ सकती है सेहत, बाजार में इन दिनों बनी है भारी डिमांड

Must Read

सावधान: जंगली पुटू बिगाड़ सकती है सेहत, बाजार में इन दिनों बनी है भारी डिमांड

कोरबा। जंगली पुटू यानी मशरूम इन दिनों बाजार से लेकर चौक-चौराहों और सड़क किनारे फुटपाथ में बिकती देखी जा सकती है। डाइबिटिज मरीजों व सेहत के शौकीनों के लिए यह एक आदर्श खुराक होती है, बशर्तें वह सुरक्षित हो। पर इस बात का परीक्षण तो होता ही नहीं कि खुलेआम बाजार में बिक रहा पुटू खाने लायक है भी या नहीं? कई बार जहरीला पुटू खाकर बीमार होने की खबरें सामने आती हैं। बिना जांच यह साबित नहीं हो सकता कि वह खाने योग्य नहीं, क्योंकि त्वरित कार्रवाई के लिए जिले में लैब की सुविधा अब तक उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। इस बात की निगरानी का जिम्मा खाद्य सुरक्षा विभाग पर है। पेय पदार्थों, दाल-चावल, शक्कर, तेल या अन्य चीजों पर कहीं मिलावट तो नहीं की जा रही, इसकी फिक्र भी इसी विभाग को करनी है। बावजूद इसके यह कार्रवाई महज औपचारिकता बनकर रह जाती है। वजह सिर्फ एक है और वह है जिले में प्रयोगशाला सुविधा का अभाव। विभागीय अफसर दुकान, होटलों, ठेले व गुमटियों से लेकर अनाज गोदामों में औचक जांच कर संभावना के आधार पर सैंपल एकत्र किया जाता है। यह सैंपल जांच के लिए रायपुर स्थित विभागीय प्रयोगशाला भेज दिया जाता है। प्रयोगशाला में सैंपल की जांच कर रिपोर्ट भेज दी जाती है, जिसमें एक सप्ताह से लेकर 15 दिन तक का वक्त लग जाता है। कई बार काम ज्यादा होने के कारण इसमें और ज्यादा विलंब भी हो जाता है, क्योंकि रायपुर में केवल कोरबा नहीं, बल्कि पूरे राज्य से इक_ा किए गए सैंपल की जांच होती है। ऐसे में जब तक रिपोर्ट आती है, संबंधित दुकान या होटल में कई खेप लोगों के पेट में पहुंच चुकी होती है।

Loading

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष ने किया डामरीकरण कार्य का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं – श्रीमती सोनी विकास झा

बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने शनिवार को क्षेत्र के विकास कार्यों को...

More Articles Like This