Monday, February 16, 2026

साहू समाज बालको ने किया वनभोज कार्यक्रम आयोजित

Must Read

साहू समाज बालको ने किया वनभोज कार्यक्रम आयोजित

कोरबा। साहू समाज बालको द्वारा वनभोज (पिकनिक) का आयोजन गहनिया से लगा हुआ खेतार में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साहू समाज की आराध्या भक्त कर्मा माता की छायाचित्र में दीप प्रज्वलन व आरती के साथ हुआ। सभी सदस्यों ने आसपास के रमणीय जगह का भ्रमण किया। वहीं बच्चों ने जल क्रीड़ा का आनंद उठाया। इस अवसर पर समाज के लोगों के मनोरंजन के लिए विविध प्रकार के खेलों का आयोजन भी किया गया। छोटे बच्चों के लिए सौ मीटर दौड़, जलेबी दौड़, बाल्टी में गेंद डालना व महिलाओं के लिए सुई धागा पिरोना, कंचा, दौड़ आदि खेलों का आयोजन किया गया। सभी विजेता प्रतिभागियों को जनवरी में होने वाले वार्षिक स्नेह सम्मेलन में पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर गोरेलाल साहू, मंगल सिंह साहू, लीलाकांत साहू, डीएन साहू, भूषण साहू, कांति साहू, लक्ष्मी साहू, अनिता साहू, उमा साहू, कृष्णा साहू, रवि कान्त साहू, शरद साहू, खोमलाल साहू, गरिमा साहू, पूजा साहू, हिमानी साहू, टिकेंद्र साहू, वोसंत साहू, सुदामा साहू, अमरदास साहू आदि उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This