सिपाही की हुई मौत, वीआईपी ड्यूटी से लौट रहा था वापस
कोरबा। वीआईपी ड्यूटी से लौटते समय एक सिपाही की तबियत बिगड़ गई थी। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। जिला पुलिस बल में तैनात अशोक पेंड्राम मूलत: रतनपुर निवासी था, जो वर्तमान में कांशीनगर में परिवार समेत निवास करते हुए आजाक थाना में पदस्थ था। रायपुर में वीआईपी ड्यूटी के लिए गए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सिपाही अशोक पेंड्राम भी गया था।वापसी के दौरान तबीयत खराब हुई।
![]()




























