Wednesday, February 11, 2026

सीएसईबी कॉलोनी के सूने मकान में चोरों ने बोला धावा

Must Read

सीएसईबी कॉलोनी के सूने मकान में चोरों ने बोला धावा

कोरबा। शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक सेलून संचालक के मकान को दोपहर में सूना देखकर चोरों ने धावा बोला। दरवाजे का ताला तोडक़र 50 हजार रुपए की चोरी कर ली गई। सिविल लाइन थाना अंतर्गत रिशु बार के सामने सीएसईबी कॉलोनी स्थित एक मकान में शेर सिंह राणा (39) निवासरत हैं, जो मंगलवार दोपहर निहारिका क्षेत्र स्थित अपनी दुकान गए थे। शाम 4 बजे मकान लौटे तो मेन गेट से घुसते ही देखा कि खिडक़ी खुली है। सामने दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर पहुंचने पर वहां आलमारी खुली थी, जिसमें रखे 50 हजार रुपए चोरी कर लिए गए थे। शेर सिंह ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This