Monday, February 16, 2026

सीएसईबी कॉलोनी में फिर हुई चोरी, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बढ़ी चोरों की सक्रियता

Must Read

सीएसईबी कॉलोनी में फिर हुई चोरी, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बढ़ी चोरों की सक्रियता

 

कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। शातिर चोरों ने थाना से लगे सीएसईबी कॉलोनी में एक बार फिर चोरी को अंजाम दे दिया । चोर कालोनी के आवास क्रमांक एन ई 102 के दरवाजा तोडक़र भीतर घुसे। इससे पहले चोरों ने स्ट्रीट लाइट को बंद कर दिया था , जब सुबह पड़ोसी घर से बाहर निकले तो दरवाजा टूटा मिला। जिससे उन्हें चोरी की भनक लगी। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी गृह ग्राम गए परिवार को दे दी है । बताया जा रहा है कि जिस मकान को चोरों ने निशाना बनाया है, वहां जनरेशन कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारी परिवार सहित निवास करती है। वह पिता के देहांत होने पर बीते कुछ दिनों से गृह ग्राम गई हुई है। खास बात तो यह है कि महज सप्ताह भर पहले चोरों ने सीएसईबी कॉलोनी में ही शिक्षिका के मकान को निशाना बनाया था। बहरहाल चोरी गए सामान का खुलासा नहीं हुआ है। इसकी जानकारी परिवार के घर लौटने पर ही मिल सकेगी।

Loading

Latest News

नाली में राख फेंकने के विवाद पर धारदार हथियार से हमला

कोरबा। कोतवाली अंतर्गत पानी टंकी नर्सरी मोहल्ला में कंचन परिवार सहित निवास करती है। वह सर्वमंगला मंदिर के समीप...

More Articles Like This