Thursday, February 12, 2026

सीएसईबी कॉलोनी में मिली महिला की लाश

Must Read

सीएसईबी कॉलोनी में मिली महिला की लाश

कोरबा । प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार रहे श्री विश्वेश्वर शर्मा की धर्मपत्नी जानकी शर्मा का शव सीएसईबी कॉलोनी कोरबा पूर्व के आवास में मिला है। जानकी शर्मा क्वार्टर नंबर 569 में अकेले रहा करती थी। कल शाम को उन्हें कॉलोनी में घूमते हुए देखा गया था। सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला । पड़ोसियों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा नहीं खुलने पर संदेह के आधार पर सिविल लाइन पुलिस को जानकारी देकर जब दरवाजा तोड़ा गया तो जानकी शर्मा का शव दिखाई दिया। पत्रकार विश्वेश्वर शर्मा लंबे समय तक कोरबा में रहकर विभिन्न अखबारों में अपनी सेवाएं देते रहे। छत्तीसगढ़ के नामचीन पत्रकारों और साहित्यकारों में उनकी गिनती हुआ करती थी। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जानकी शर्मा की मौत का वास्तविक कारण क्या है यह पता लगाने की कोशिश उनके शुभचिंतक और सिविल लाइन पुलिस कर रही है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This