Saturday, January 17, 2026

सीवीओ ने गेवरा दीपका खदान का लिया जायजा

Must Read

सीवीओ ने गेवरा दीपका खदान का लिया जायजा

कोरबा। जिले में संचालित एसईसीएल की मेगा परियोजनाओं से सर्वाधिक कोयला का उत्पादन होता है। बारिश में कोयला उत्पादन पर असर होता है। डिस्पैच में भी बाधा आती है, जिसे लेकर एसईसीएल के अधिकारी लगातार मेगा परियोजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी कड़ी में एसईसीएल सीवीओ जयंत कुमार खमारी ने विजिलेंस टीम के साथ गेवरा और दीपका क्षेत्र का दौरा किया। आगमन पर उन्होंने गेवरा खदान का दौरा किया और दूसरे भाग में उन्होंने गेवरा और दीपका के अधिकारियों के साथ निवारक सतर्कता पर एक इंटरैक्टिव सत्र में भाग लिया। दौरे पर महाप्रबंधक विजिलेंस प्रकाश चंद्र एवं गेवरा एवं दीपका महाप्रबंधक एसके मोहंती के साथ रहे।

Loading

Latest News

चाकू की नोंक पर पेट्रोल पंप कर्मियों से लूट, दो बाइक में पहुंचे थे 4 नकाबपोश

कोरबा। रात्रि की शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों के साथ चार अज्ञात नकाबपोश लोगों...

More Articles Like This