Wednesday, February 25, 2026

सुराकछार मेन माइंस के स्टोर वर्कशाप से चोरी हुआ कबाड़ जप्त

Must Read

सुराकछार मेन माइंस के स्टोर वर्कशाप से चोरी हुआ कबाड़ जप्त

 

कोरबा। कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने कबाड़ के अवैध कारोबार पर कार्रवाई में एसईसीएल सुराकछार मेन माइंस से चोरी हुई विभिन्न साइज के लोहे की पाइप को बरामद किया है।खदान के सुरक्षा प्रभारी रोशन कुमार चौहान ने कोतवाली थाना पहुंचकर जब्त पाइप की पहचान एसईसीएल सुराकछार मेन माइंस के स्टोर वर्कशाप के पास खुले जगह से चोरी हुई सामान के रूप में की है। इसके बाद बांकीमोंगरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है। दो दिन पूर्व कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने राताखार में संचालित कबाड़ के अवैध कारोबार पर छापा मारा और माजदा वाहन में लोड 5 टन कबाड़ को जब्त किया।जिसमें विभिन्न साईज के लोहे के पाइप थे। एसईसीएल सुराकछार परियोजना के सुरक्षा प्रभारी चौहान कोतवाली थाना पहुंचकर लगभग 2 टन वजनी लोहे के पाइप की पहचान सुराकछार खदान के स्टोर वर्कशॉप के पास खुले जगह से चोरी हुई सामान के रूप में की। इसके बाद बांकीमोंगरा थाना पहुंचकर सुरक्षा प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 7-8 जुलाई की मध्य रात चोरों ने उक्त लोहे की पाइप चोरी की थी। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपए है। सुरक्षा प्रभारी के बयान के आधार पर मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This