सुहागिनों ने सुहागली पूजा कर की पति की लंबी उम्र की कामना,प्रेरणा महिला मंडल ने किया सामूहिक आयोजन
कोरबा। प्रेरणा महिला मंडल कुसमुंडा द्वारा सुहागली माता की सामूहिक पूजा का आयोजन किया गया। सुहागिनों ने सुहागली पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना की। सुहागिनें अपने सुहाग की रक्षा के लिए कई सारे व्रत रखती हैं। उन्हीं में से एक सुहागली माता की पूजा भी है द्य मान्यता है कि इस पूजा से सभी महिलाओं की मनोकामनाएं पूरी होती है। प्रेरणा महिला मंडल के द्वारा आयोजित सामूहिक सुहागली माता की पूजा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। विधि विधान से पूजा अर्चना कर अमर सुहाग की कामना की गई। आयोजन आदर्श नगर कुसमुंडा स्थित माँ शेरा वाली मंदिर में रखा गया। सुहागली पूजा को पूरे विधि विधान से श्रीमती हेमा शर्मा द्वारा सम्पन्न कराया गया द्य मंदिर परिसर में ही महिलाएं गोल घेरा बनाकर एक साथ बैठी और पूजा संपन्न की। प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्ष उमा सोनी, सचिव तुलेश्वरी साहू व कोषाध्यक्ष मंजू यादव के द्वारा पूजा की सारी व्यवस्था की गई। पूजा में रूबी गुप्ता, स्वेता प्रमाणिक, डॉली, दुर्गा सिंह, रूपा सिंह, कुसुम साहू, नीतू साहू, सुमित्रा, परमजीत कौर, पूनम, सुनीता चौबे, दुर्गा राजपूत, रानी रजक, लक्षण कर्ष, निभा विस्वास, सरोजिनीं, निशा साहू, लक्ष्मी साहू, सुमन देवांगन, बबीता कश्यप, रूपा साहू, नीतू गुप्ता, रानी तिवारी, कविता रंजन, लिसा कौर, नीलम कुकरेजा, मंजू सोनी, बबली दिनकर, नीतू बघेल, अनीता साहू, गुंजन कौशिक, सुमन अग्रवाल, सुशीला महंत, राधिका सहित क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।