कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए, निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। वही इसी क्रम में पुलिस सहायता केंद्र मानीकपुर थाना कोतवाली कोरबा द्वारा सूने मकान में हुई चोरी की घटना पर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर व उनके टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वही मामले का संक्षिप्त विवरण के अनुसार दिनांक 6 फरवरी 2026 को प्रार्थी द्वारा के चौकी मानिकपुर कोरबा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने परिवार सहित रायपुर गया हुआ था। वही 7 फरवरी 2026 की रात्रि वापस लौटने पर देखा कि घर के बाहर एवं अंदर लगे ताले टूटे हुए थे तथा घर के अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात, नगदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी हो चुका था। वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के द्वारा प्रेस वार्ता लेकर बताया कि चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख रुपये बताई गई। वही प्रकरण दर्ज कर विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटना के आसपास का सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया एवं साथ ही साथ पुलिस के द्वारा संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सोने-चांदी का जेवरात एवं अन्य सामान बरामद किया गया। वही गिरफ्तार आरोपीगण में संजय वैष्णव उर्फ गोलू पिता दानेश्वर प्रसाद वैष्णव, उम्र 31 वर्ष निवासी निहारिका साडा कोलोनी, क्वार्टर नंबर D-18,थाना- सिविल लाइन, रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.), लव कुमारी वैष्णव पति-दानेश्वर प्रसाद वैष्णव उर्फ गोलू, उम्र 50 वर्ष, निवासी- निहारिका साडा कॉलोनी, क्वार्टर नंबर D-18 थाना-सिविल लाइन, रामपुर, जिला- कोरबा (छ.ग.) पर कानूनी कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305(1), 317(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।आरोपी संजय वैष्णव उर्फ गोलू पूर्व में भी चोरी, नकाबबाजी एवं बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में थाना बालकोनगर, थाना सिविल लाइन रामपुर एवं थाना कोतवाली कोरबा में प्रकरणों में संलिप्त रहा है।
![]()




























