Saturday, February 14, 2026

सूने मकान में हुई 50 हजार रुपए के समानों की चोरी

Must Read

सूने मकान में हुई 50 हजार रुपए के समानों की चोरी

कोरबा। सूने मकानों में चोरी की घटनाएं जारी हैं। चोरों ने पीपरपारा कोहड़िया के सूने मकान को निशाना बनाया। घर में घुसकर दो आलमारी के ताले को तोड़ दिया। चांदी की जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी कर ली।पुलिस ने बताया कि पीपरपारा कोहड़िया में दीपक पैकरा का मकान है। शनिवार को घर में ताला लगाकर दीपक परिवार के साथ कटघोरा के ग्राम जेंजरा चले गए थे। रविवार सुबह पड़ोसी ने दीपक को घर का दरवाजा खुला होने की जानकारी दिया।दीपक परिवार के साथ घर पहुंचा तो चोरी का पता चला। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। दीपक के अनुसार चोरों का गिरोह मकान का ताला तोड़कर चांदी की कड़ा, चम्मच और कटोरी के अलावा घर से दाल, तेल सहित अन्य सामान ले गया है। चोरी किये गए सामान की कुल कीमत लगभग 50 हजार रुपए बताई जा रही है। दीपक कोरबा के पॉलिटेक्निक कॉलेज में कार्यरत है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This